कब है कृष्ण जन्मअष्टमी krishna janma ashtami date 2024

अब सवाल है कि कृष्ण जन्माष्टमी कब है, तो आपको बता दें कि कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को है, जो कि सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी और 27 अगस्त रात दो बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में जन्माष्टमी का पर्व देशभर में 26 अगस्त को मनाया जाएगा। वृंदावन में 27 अगस्त को होगा जन्मोत्सव यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि श्रीकृष्ण नगरी यानि कि वृंदावन में जन्माष्टमी का उत्सव 26 अगस्त नहीं, बल्कि 27 अगस्त को होगा। रोहिणी नक्षत्र में हुआ था श्रीकृष्ण का जन्म भगवान शीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। यही वजह है कि जन्माष्टमी का पर्व हमेशा से रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस बार रोहिणी नक्षत्र 26 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में रोहिणी नक्षत्र के तहत ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। धन्यवाद लेख अच्छा लगे तो निश्चित ही आगे बढाईयेगा।

Comments